लाइव न्यूज़ :

बिहार: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती के बहाने भरेंगे लोकसभा चुनाव की हुंकार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2023 17:14 IST

विवेक ठाकुर ने बताया कि इस समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सीधा किसान संवाद करेंगे। गृह मंत्री सहित सभी मंचस्थ नेताओं को भेंट स्वरूप किसान का प्रतीक हल दिया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्दे22 फरवरी को पटना के बापू सभागार में होगा स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान मजदूर समागम का आयोजनइस समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगेकार्यक्रम को संबोधित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा में अहम कदम रखेंगे शाह

पटना: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाहबिहार दौरे पर आ रहें हैं। वह आगामी 22 फरवरी को पटना के बापू सभागार में किसान मजदूर समागम को संबोधित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा में अहम कदम रखेंगे। इस यात्रा के संबंध में भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि आगामी 22 फरवरी को पटना के बापू सभागार में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान मजदूर समागम का आयोजन किया जा रहा है। 

इस समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसमें बिहार भर के किसान और मजदूर शामिल होंगे। विवेक ठाकुर ने बताया कि इसमें अमित शाह स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सीधा किसान संवाद करेंगे। गृह मंत्री सहित सभी मंचस्थ नेताओं को भेंट स्वरूप किसान का प्रतीक हल दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती आधुनिक भारत के सबसे बड़े किसान नेता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज हित में लगाया। एक तपस्वी के भांति उन्होंने अपना जीवनयापन किया। यह सौभाग्य की बात है कि उनकी कर्मस्थली बिहार रही। वे एक युगदृष्टा थे। हमेशा समाज के सभी वर्गों के उत्थान की बात करते थे। 1927 में उन्होंने किसान सभा की स्थापना की और उसका केंद्र पटना के बिहटा को बनाया। वहीं से उन्होंने किसान आंदोलन को संचालित किया। बिहटा स्थित उनके आश्रम में सुभाष चन्द्र बोस भी इनसे मदद मांगने आए थे।

उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती भारत के सबसे बड़े किसान नेता थे, जिन्हें वह उचित स्थान नहीं दिया गया जो इतिहास या सरकारों से मिलना चाहिए था। उनकी जयंती के अवसर पर हमारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार और देश के किसानों को संदेश देंगे कि मोदी सरकार किसानों के लिए असली कामगार है और जहां भी अन्याय होगा केंद्र किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है।

 

टॅग्स :अमित शाहबिहारलोकसभा चुनावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना