लाइव न्यूज़ :

अमित शाह का AAP सरकार पर तंज, कहा- दिल्ली सरकार काम कम प्रचार करती है ज्यादा

By रुस्तम राणा | Updated: December 25, 2021 20:11 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, दिल्ली में ऐसी सरकार है जो काम कम प्रचार ज़्यादा करती है। भारत सरकार ने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए दिल्ली के कई काम किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने पंजाबी बाग में 'भारत दर्शन' पार्क का किया उद्घाटनविज्ञापन को लेकर केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की आम आदमी सरकार पर तंज कसा है। अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली सरकार काम कम, प्रचार ज्यादा करती है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लिए पूरा खाका तैयार कर रखा है। दिल्ली में ऐसी सरकार है जो काम कम प्रचार ज़्यादा करती है। भारत सरकार ने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए दिल्ली के कई काम किए हैं। 

उन्होंने कहा, मैं दिल्ली के सीएम से कहना चाहता हूं कि विज्ञापनों पर कम पैसा खर्च करें और नगर निगमों को 13,000 करोड़ रुपये का बकाया दें। हमारी सरकार की कार्य संस्कृति में है, हम वही करते हैं जो हम कहते हैं।

वहीं 'सुशासन दिवस' पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस देश में सबसे पहले गुड गवर्नेंस और सुशासन के विचार को स्वरूप देने का काम अटल जी ने किया। अटल जी ने एक विचारधारा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया।  

शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पंजाबी बाग में 'भारत दर्शन' पार्क का उद्घाटन किया। इस पार्क में बेकार चीजों और अपशिष्ट सामग्री से भारत के कई प्रतिष्ठित स्मारकों की आकर्षक प्रतिकृतियां बनायी गई हैं। दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा 'अपशिष्ट से संपदा' मॉडल पर बनाया गया मनोरंजन पार्क ऐसे समय हो रहा है, जब अगले साल की शुरुआत में दिल्ली में निकाय चुनाव होने हैं।

आठ एकड़ में फैले इस उद्यान में कुतुब मीनार, ताजमहल, चारमीनार, गेटवे ऑफ इंडिया, कोणार्क मंदिर, नालंदा अवशेष, मैसूर महल, मीनाक्षी मंदिर, हम्पी, विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, सांची स्तूप, गोल गुंबज, अजंता और एलोरा गुफाएं और हवा महल सहित कई स्मारकों की प्रतिकृतियां बनायी गई हैं। 

टॅग्स :अमित शाहKejriwal DelhiAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?