लाइव न्यूज़ :

खट्टर सरकार में बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर: सुरजेवाला

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल के 600 दिन पूरा करने के मौके पर बृहस्पतिवार को उन पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध एवं भ्रष्टाचार चरम पर है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘खट्टर साहब को दूसरी बार सत्ता में आए 600 दिन पूरे हो गए। वह सिर्फ ‘इवेंटजीवी’ हैं।’’

सुरजेवाला ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि 600 दिनों में आपने (खट्टर) और आपके उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी ने इतना विकास करवाया है कि आप लोग जहां जाते हैं वहां से हरियाणा के लोग तत्काल भगा देते हैं कि कहीं विकास की ओवरडोज न हो जाए।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया, ‘‘ बेरोजगारी दर में हरियाणा देश में पहले स्थान पर क्यों है? अपराध में पहले स्थान पर क्यों है? सात महीने से किसान दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर क्यों हैं? हरियाणा कर्ज की गर्त में क्यों डूबा है? राज्य में भ्रष्टाचार चरमसीमा पर क्यों है? संकट के समय हरियाणा की सरकार घरों के अंदर खुद ताला लगाकर बंद क्यों हैं?’’

गौरतलब है कि खट्टर 26 अक्टूबर, 2014 पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। 2019 में 27 अक्टूबर को उन्होंने भाजपा-जजपा सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और इस समय उनका दूसरा कार्यकाल चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह