लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बेरोजगार युवक ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:10 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली । वहीं थाना फेस-3 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि शाहजहां पुर के रहने वाले भुनेश्वर (22) ने मंगलवार की सुबह अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि वह नया गांव में रहता था और नौकरी की तलाश में था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर