लाइव न्यूज़ :

DDRF के तहत कोविड-19 में मरने वालों के परिवार को मिलेंगे 50,000 रुपए का मुआवजा, जानें आवेदन करने के नियम

By आजाद खान | Updated: January 6, 2022 11:24 IST

दिल्ली सरकार द्वारा पहले ही ऐसी योजना के तहत अगर किसी को मुआवजा मिला है, तो ऐसे लोगों को डीडीआरएफ द्वारा दिए जाने वाले इस मुआवजे के लिए अप्लाई नहीं करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना में मरने वालो के परिवार वालों को दिल्ली आपदा मोचन कोष (डीडीआरएफ) के तरफ से 50 हजार रुपए का मुआवजा मिलेगा। वहीं इससे पहले करीब 21,000 परिवारों को दिल्ली सरकार द्वारा 50 हजार रुपए की सहायता दी गई है।यह मदद ‘मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना’ के तहत की गई है।

नई दिल्ली: कोविड-19 के कारण परिजनों को खोने वाले दिल्ली वासियों को दिल्ली आपदा मोचन कोष (डीडीआरएफ) से 50 हजार रुपए की एकमुश्त अनुग्रह राशि दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह दिल्ली सरकार द्वारा पहले से दी जा रही 50 हजार रुपए की सहायता राशि के अतिरिक्त होगी। सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवारों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने का निर्देश सभी जिला मजिस्ट्रेट को दिया गया है और सप्ताहांत तक इस संबंध में नोटिस जारी किए जाने का अनुमान है। 

‘मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना’ के तहत की जाएगी मदद

इस पर बोलते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना’ के तहत करीब 21,000 परिवारों को दिल्ली सरकार द्वारा 50 हजार रुपए की सहायता दी गई है। अब उन्हें इसके अतिरिक्त 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि भी प्राप्त होगी। डीडीएमए ने एक आदेश में कहा, ‘‘आवेदकों को कोविड-19 से हुई मौत के संबंध में अनुग्रह राशि के लिए सीधे दिल्ली के जीएनसीटी में संबंधित जिला मजिस्ट्रेट को आवेदन देना जरूरी है और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/जिला प्रशासन दिशानिर्देश के अनुसार सीधे लाभार्थी को धनराशि जारी करेंगे।’’  इस बयान में आगे कहा गया, ‘डीडीआरएफ से 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि उन सभी मामलों के संबंध में बिना आवेदन किए जारी की जाएगी, जहां मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहयता योजना के तहत 50,000 रुपए का मुआवजा जारी किया गया।’’ 

दिल्ली सरकार की तरफ से पैसे मिलने वालों को नहीं करना होगा फिर से आवेदन

दिल्ली सरकार की योजना के तहत जिन परिवारों को राशि मिली है, उन्हें डीडीआरएफ के पास अलग से अनुग्रह राशि के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। हमारे पास उनकी जानकारियां हैं और उन्हें तत्काल उनके बैंक खाते या जिस रूप में भी उन्होंने योजना के तहत धनराशि लेना चुना था, उनके पास उस माध्यम से राशि भेज दी जाएगी। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)New Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील