लाइव न्यूज़ :

Under-17 Asian Cup Qualifier: ब्रूनेई को 13-0 से रौंदा?, भारतीय टीम ने किया कमाल, शुक्रवार को तुर्कमेनिस्तान और रविवार को थाईलैंड से भिड़ेगा भारत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2024 21:06 IST

Under-17 Asian Cup Qualifier: भारत ने ब्रूनेई की अनुभवहीन टीम को लगातार दबाव में रखा और 24वें मिनट में पेनल्टी पर मोहम्मद अर्बाश के गोल से स्कोर 2-0 कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देविशाल ने अपना दूसरा और भारत का तीसरा गोल किया।अर्बाश ने 38वें मिनट में गेंद भरत लेरेनजाम को पहुंचाई। भारत की आसान जीत सुनिश्चित की।

Under-17 Asian Cup Qualifier: भारत की अंडर-17 लड़कों की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर के ग्रुप डी के अपने पहले मैच में ब्रूनेई को 13-0 से रौंद दिया। भारतीय टीम ने आठवें मिनट में ही विशाल यादव के गोल की बदौलत बढ़त बना ली। भारत ने ब्रूनेई की अनुभवहीन टीम को लगातार दबाव में रखा और 24वें मिनट में पेनल्टी पर मोहम्मद अर्बाश के गोल से स्कोर 2-0 कर दिया। विशाल ने इसके बाद अपना दूसरा और भारत का तीसरा गोल किया जबकि अर्बाश ने 38वें मिनट में गेंद भरत लेरेनजाम को पहुंचाई।

जिन्होंने स्कोर 4-0 कर दिया। चार मिनट बाद मोहम्मद कैफ ने भारत की ओर से पांचवां गोल दागा जिससे टीम मध्यांतर तक 5-0 से आगे थी। दूसरे हाफ के छठे मिनट में विशाल ने अपने गोल की हैट्रिक पूरी की। कप्तान नगामगोहु ने 65वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके स्कोर 7-0 किया। नौ मिनट बाद स्थानापन्न खिलाड़ी मनभाकुपर मालनगियांग ने भारत की ओर से आठवां गोल किया।

हेमेनेईचुंग लुनकिम (82वें मिनट), अजलान शाह (84वें मिनट), मोहम्मद शमी (86वें मिनट), सुमित शर्मा (88वें मिनट) और उशाम टी सिंह (90 प्लस चार मिनट) ने भी गोल दागकर भारत की आसान जीत सुनिश्चित की। भारत अब शुक्रवार को तुर्कमेनिस्तान और रविवार को थाईलैंड से भिड़ेगा।

बांग्लादेश ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 3-1 से हराया

भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ महिला चैम्पियनशिप 2024 के ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में बुधवार को यहां बांग्लादेश से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुकी थी। बांग्लादेश ने ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया किया जबकि भारतीय टीम दूसरे स्थान के साथ अंतिम चार में पहुंची।

बांग्लादेश के लिए  तोहुरा खातून (29वां और 42वां मिनट) ने दो गोल किये जबकि अफीदा खांडेकर (18 वां मिनट) ने एक गोल दागा। भारत के लिए मैच का इकलौता गोल कप्तान बाला देवी ने हेडर की मदद से किया। भारत को मिडफील्डर अंजू तमांग के चोटिल होने से भी झटका लगा। मैच के 27वें मिनट में उनके मैदान से बाहर जाने से टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ यह भारत की लगातार दूसरी हार है।

टॅग्स :फुटबॉलटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी