लाइव न्यूज़ :

छह साल की बच्ची से बलात्कार में चाचा को 20 साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: November 20, 2020 12:24 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 20 नवंबर जिले की एक पॉक्सो अदालत ने छह साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार के दो साल पुराने मामले में दोषी पाए गए पीड़िता के रिश्ते के चाचा को बृहस्पतिवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई है।

पॉक्सो अदालत के विशेष लोक अभियोजक रामसुफल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के विशेष न्यायाधीश मो. रिजवान अहमद की अदालत ने बच्ची के रिश्ते के चाचा ओमप्रकाश वर्मा को बलात्कार का दोषी करार देते हुए उसे 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही, उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ बलात्कार की घटना 24 दिसंबर 2017 की शाम बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में घटी थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां ने 25 दिसंबर को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने 26 दिसंबर को वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्मा तब से ही जेल में है।

सिंह ने बताया कि जेल में बिताई गयी अवधि सजा में समायोजित होगी और जुर्माना न जमा करने पर उसे एक साल कैद की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम, अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए देने होंगे 10 लाख; जानें क्या है ये

कारोबारPetrol Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा मिल रहा ईंधन, जल्द से जल्द यहां करें चेक

क्राइम अलर्टGoa Club Fire: जब नाइट क्लब की आग में झुलस रहे थे लोग, तब लूथरा ब्रदर्स भागने की कर रहे थे तैयारी; पुलिस का खुलासा

भारतक्या जानलेवा आपदाएं आती ही रहेंगी ?

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारतक्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड? जानें क्या है इसका फायदा और डाउनलोड करने का तरीका

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया