लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: उमा भारती करेंगी 'मधुशाला में गौशाला' अभियान की शुरुआत, शिवराज सरकार को लेकर कही ये बात

By भाषा | Updated: February 1, 2023 09:46 IST

पूर्ण शराबबंदी का समर्थन करने वाली उमा भारती लंबे समय से नशामुक्ति को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश की शराब नीति में बदलाव कर नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली लागू करने की मांग कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारती ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के पीछे शराब एक कारण है।उन्होंने मंगलवार को मंदिर में अपना चार दिवसीय प्रवास समाप्त किया, लेकिन राज्य सरकार ने अपनी शराब नीति की घोषणा आज नहीं की।भारती ने कहा कि उन्होंने लोगों से 11 गायों की व्यवस्था करने को कहा है, जिन्हें ओरछा में शराब की दुकान पर बांधा जाएगा।

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भोपाल के एक मंदिर में अपने चार दिवसीय प्रवास को मंगलवार को समाप्त करने से ठीक पहले घोषणा की कि मध्य प्रदेश में नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली की अपनी मांग के समर्थन में वह 'मधुशाला में गौशाला' अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत वह विशेष रूप से मंदिर और विद्यालयों के आसपास वाली मधुशालाओं को गौशालाओं में बदलेगी। 

भारती ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के पीछे शराब एक कारण है। पूर्ण शराबबंदी का समर्थन करने वाली भारती लंबे समय से नशामुक्ति को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश की शराब नीति में बदलाव कर नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली लागू करने की मांग कर रही हैं।

भारती शनिवार दोपहर भोपाल के अयोध्या नगर चौराहे में स्थित एक मंदिर पहुंचीं और उन्होंने घोषणा की कि वह 31 जनवरी को राज्य सरकार की नयी शराब नीति के ऐलान के इंतजार में अगले तीन दिन तक इसी मंदिर में रहेंगी और वहीं बैठकर घोषणा को सुनेंगी। 

उन्होंने मंगलवार को मंदिर में अपना चार दिवसीय प्रवास समाप्त किया, लेकिन राज्य सरकार ने अपनी शराब नीति की घोषणा आज नहीं की। मंदिर में मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए भारती ने कहा कि प्रदेश के निवाड़ी जिले स्थित ओरछा के ठीक मुहाने पर राम राजा सरकार के प्रवेश द्वार के ठीक पहले शराब की जो दुकान है, वह अवैध है और विधि विभाग की भूल से उसे अदालत से स्थगन मिल गया है। 

उन्होंने कहा, "मैं बुधवार शाम को ओरछा पहुंचूंगी और इसलिए मैं परसों (बृहस्पतिवार को) मधुशाला को गौशाला में बदल देना चाहती हूं। यह एक उदाहरण होगा। बाकी मैं नयी शराब नीति की प्रतीक्षा करूंगी।" उन्होंने कहा कि शराब नीति का इंतजार किए बिना वह नियमों का उल्लंघन कर चल रही शराब की दुकानों को गौशालाओं में बदलना शुरू कर देंगी। 

भारती ने कहा कि उन्होंने लोगों से 11 गायों की व्यवस्था करने को कहा है, जिन्हें ओरछा में शराब की दुकान पर बांधा जाएगा। उन्होंने कहा, "देखते हैं, कौन मुझे रोकने की हिम्मत करता है? इन गायों को खिलाएंगे और शराब की दुकान पर उनके लिए पानी की व्यवस्था भी करेंगे।" 

भारती ने कहा कि मध्य प्रदेश में शराब नहीं बह सकती, यहां दूध बहेगा और ओरछा की यह घटना इसी का सूचक होगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के पीछे शराब एक कारण है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में भय, असुरक्षा और बीमारियों सबका कारण मुख्य रूप से शराब बनती जा रही है। 

टॅग्स :उमा भारतीMadhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानशराब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"