लाइव न्यूज़ :

UK Board 12th/Intermediate Results 2018: यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर अधिकारियों की मीटिंग शुरू, कुछ देर में आ जाएंगे नतीजे, जानें पूरी डिटेल्स

By धीरज पाल | Updated: May 26, 2018 10:29 IST

UK Board 12th/Intermediate Results 2018 (UBSE): उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education) बोर्ड को उत्तरांचल बोर्ड के नाम से जाना जाता है। आज 11 बजे यूके बोर्ड वेबसाइट Ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।  इस साल यूबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा (UBSE class 12th Board Exams) की परीक्षा 5 मार्च, 2018 से शुरू हुई और 24 मार्च, 2018 को खत्म हो गई।  

Open in App

नैनीताल, 26 मई: कुछ देर बाद उत्तराखंड बोर्ड 12वीं (UBSE Class 12th/Intermediate Results 2018) के नतीजे जारी करेगा। इसके लिए उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के अधिकारियों की मीटिंग शुरू कर दी है। मीटिंग में उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट (UK Board class 12th Results 2018) जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि मीटिंग के दौरान बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की सूची जारी करेगा। इस दिन का इंतजार छात्रों को बहुत दिनों से थी।  उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं के छात्र अगर अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो वो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  Ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। बता दें कि इस साल यूबीएसई बोर्ड की 12वीं (UBSE Intermediate Exam) कक्षा की परीक्षा 5 मार्च, 2018 से शुरू हुई और 24 मार्च, 2018 को खत्म हो गई।  

इन तरीके से देखें UBSE 12th Results  2018 रिजल्‍ट

1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in , ubse.uk.gov.in पर लॉग इन करें।2. इसके बाद फिर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।3. उसके बाद 12वीं कक्षा (UBSE class 12th Results/UK Intermediate Result 2018) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।4. अब अपना रोल नम्‍बर व अन्य जानकारी फिल करें।5. सब्मिट का बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।6. छात्र चाहें तो अपना रिजल्ट सेव कर डाउनलोड कर सकते हैं।  

जानें कैसा रहा इस साल का हाल

हर साल उत्तराखंड बोर्ड ( Uttarakhand Vidhyalayee Shiksha Parishad) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल महीने में आयोजित कराता है।  इस साल बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में 1,32,381 छात्र शामिल थे। साल 2017 में यूके बोर्ड 12वीं में लगभग 78.89% छात्र पास हुए थे।  इस साल उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई)  ने बोर्ड के कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित कराईं गई थीं। लगभग हाईस्कूल में 2.8 लाख छात्रों ने यूके बोर्ड की ओर से पूरे राज्य में मुहैया कराए गए 1309 केंद्रों में परीक्षाओं में शामिल हुए। 

पांच हजार शिक्षक कर रहे थे कॉपियां चेक

इस बार उत्तराखंड बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए पांच हजार शिक्षक और शिक्षिकाएं लगाई गई हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। बताया जा रहा है कि बोर्ड की ओर से बनाए गए 30 मूल्यांकन केंद्रों पर अबतक 70 प्रतिशत कॉपियां जांची जा चुकी हैं। इस वजह से अंदाजा लगाया जा रहा कि इस साल रिजल्ट जल्दी आ सकता है। वहीं, बीते साल 2017 में 31 मई को रिजल्ट जारी किया गया था। 

उत्तराखंड बोर्ड के बारे में 

उत्तराखंड पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। सन् 2001 में उत्तरांचल राज्य के गठन के बाद उत्तरांचल शिक्षा एंव परीक्षा परिषद की स्थापना हुई। इसका मुख्यालय रामनगर (नैनीताल) में हुई। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, उत्तराखण्ड सरकार के अधीन शिक्षा विभाग की एक संस्था है, जिसका कार्य राज्य के माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करना और हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट स्तर की वार्षिक परिषदीय परीक्षाएं आयोजित कराना है। बोर्ड हर साल 1300 से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर 300,000 से अधिक परीक्षार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराती है।

आप अपना रिजल्ट (UBSE Class 12th/Intermediate Result 2018) uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in पर देख सकतें हैं 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूबीएसई.यूके.जीओवी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण