लाइव न्यूज़ :

उज्जैन रेपकांड::"ऐसे जघन्य अपराध से सख्ती से निपटने की जरूरत है", बीआरएस नेता के कविता ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 29, 2023 07:34 IST

बीआरएस) की वरिष्ठ महिला नेता के कविता ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की नाबालिग के साथ हुई बलात्कार की वारदात को अमानवीय घटना करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन रेपकांड पर बरसी के कविता ने वारदात को अमानवीय घटना करार दियाउन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे बर्बर अपराधों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जरूरत हैमहिलाओं के लिए समाज को सुरक्षित स्थान बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है

हैदराबाद: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की वरिष्ठ महिला नेता और पार्टी की एमएलसी के कविता ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की नाबालिग के साथ हुई बलात्कार की वारदात को अमानवीय घटना करार दिया और कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार को ऐसे बर्बर अपराधों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने मध्य प्रदेश शासन से अपील की कि इस दुर्दांत और भयावह घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करें। 

सोशल प्लेफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर के कविता ने कहा, "उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ क्रूर बलात्कार की खबर दिल दहला देने वाली है। इस तरह के जघन्य अपराध अनियंत्रित नहीं रह सकते, इनके खिलाफ कड़ी और कड़ी कार्रवाई की जाए। अपराधियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। महिलाओं के लिए समाज को सुरक्षित स्थान बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक को मानवता के प्रति उनके कर्तव्य की याद दिलानी चाहिए।''

इससे पहले गुरुवार शाम को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि उज्जैन नाबालिग रेप कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान उज्जैन जिले के रहने वाले भरत सोनी के रूप में हुई है।

सीएम चौहान ने पत्रकारों से कहा, ''आरोपी को उसके द्वारा किये अमानवीय कृत्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।'' सीएम शिवराज ने मामले में न्याय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया और कहा, "आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। हम उसे सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।"

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, "पीड़िता मेरी बेटी है, मध्य प्रदेश की बेटी है। हम उसका ख्याल रखेंगे।"

इस बीच उज्जैन के एसपी सचिन शर्मा ने कहा, "नाबालिग से बलात्कार मामले में एक आरोपी है। एक अन्य ऑटो चालक पर भी घटना के बारे में पुलिस को सूचित नहीं करने के लिए मामला दर्ज किया जाएगा। चूंकि पीड़िता ने शुरू में अपराध स्थल का खुलासा नहीं किया था, इसलिए हम कार्रवाई कर रहे थे।" आरोपी ने हिरासत में लिये जाने के दौरान भागने की कोशिश की और हमारे एक पुलिस अधिकारी के साथ घायल हो गया। दोनों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।"

इससे पहले उज्जैन एसपी ने कहा कि घटना सुसंगत धाराओं में 25 सितंबर को महाकाल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दर्ज की गई थी।

टॅग्स :के कवितारेपउज्जैनमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?