लाइव न्यूज़ :

यूजीसी-नेट के दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित, अब 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित होगी

By भाषा | Updated: August 8, 2022 21:36 IST

यूजीसी नेट 2022 के दूसरे चरण की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और अब यह 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 12 से 14 अगस्त के बीच आयोजित की जानी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअब यह परीक्षा 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 12 से 14 अगस्त के बीच आयोजित की जानी थी।

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को स्थगित कर दिया गया है और अब यह 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पहले यह परीक्षा 12 से 14 अगस्त के बीच आयोजित की जानी थी। 

यूजीसी के प्रमुख एम जगदीश कुमार ने बताया, “ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने देश भर के 225 शहरों में स्थित 310 परीक्षा केंद्रों में 33 विषयों के लिए नौ, 11 और 12 जुलाई 2022 को दिसंबर 2021 और जून 2022 के (मिला दिए गए चक्र की) यूजीसी-नेट की परीक्षा के पहले चरण का आयोजन किया था।” 

उन्होंने कहा, “ दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 12, 13 और 14 अगस्त 2022 के बीच किया जाना था। अब यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मिला दिए गए चक्र) की अंतिम चरण की परीक्षा 20 से 30 सितंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें 64 विषय शामिल हैं।”

 

टॅग्स :यूजीसी नेटयूजीसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदो मुद्दों पर नाराज है प्रधानमंत्री कार्यालय?

भारतFake Universities List in India: यूजीसी ने जारी की 'फर्जी यूनिवर्सिटी' की लिस्ट, दिल्ली 12 इंस्टीट्यूट के साथ सबसे ऊपर

भारतसुप्रीम कोर्ट के द्वारा यूजीसी पर रोक लगाए जाने के बाद भी बिहार में टीएमबीयू ने लागू कर दिया यूजीसी, विरोध के बाद लिया वापस

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतसुप्रीम कोर्ट ने नए UGC नियमों के लागू होने पर लगाई रोक, कहा- इनमें स्पष्टीकरण की ज़रूरत है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर