लाइव न्यूज़ :

महा विकास अघाड़ी के नेता चुने गए उद्धव ठाकरे, 1 दिसंबर को शिवाजी पार्क में लेंगे शपथ

By स्वाति सिंह | Updated: November 26, 2019 20:21 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने दावा किया कि देवेंद्र फड़नवीस सरकार के इस्तीफे से भाजपा का घमंड चूर-चूर हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य में अब कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की सरकार बनने जा रही है।उद्धव ठाकरे अगले मुख्यमंत्री के तौर पर 1 दिसंबर को शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र में बीते कई दिनों से चल रहा सियासी घटनाक्रम पूरी तरह बदल चुका है। राज्य में अब कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की सरकार बनने जा रही है। उद्धव ठाकरे को महा विकास अघाड़ी का नेता चुना गया है। तीनों दल के नेताओं ने उनके नाम के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उद्धव ठाकरे अगले मुख्यमंत्री के तौर पर 1 दिसंबर को शपथ लेंगे। शपथग्रहण का आयोजन शिवाजी पार्क में किया जा सकता है।

आज ही शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी के नेता राज्यपाल से मिलने जाएंगे। तीनों दल के नेता शपथ ग्रहण का दावा पेश करेंगे। इस बीच राज्यपाल ने बुधवार सुबह 8 बजे विधानसभा सत्र बुलाया है।

 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने दावा किया कि देवेंद्र फड़नवीस सरकार के इस्तीफे से भाजपा का घमंड चूर-चूर हो गया। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि शिवेसना,राकांपा और कांग्रेस के नेता जल्द ही बैठक करेंगे तथा फिर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे।

मलिक ने फड़नवीस की उस भविष्यवाणी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिवसेना-राकांपा- कांग्रेस गठबंधन अधिक समय तक नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ पांच साल नहीं बल्कि 20-25 साल तक चलेगी। इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस ने यह कहते हुए अपना इस्तीफा दे दिया कि निजी कारणों से उप मुख्यमंत्री अजित पवार के इस्तीफा देने के बाद उनके पास बहुमत नहीं रह गया है।

शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की बैठक से पहले मलिक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह लोगों की जीत है... महाराष्ट्र के लोगों ने भाजपा नेताओं का घमंड तोड़ दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे अगले मुख्यमंत्री होंगे, राकांपा प्रमुख शरद पवार पहले ही यह कह चुके हैं। उद्धव जी ने (खुद के) मुख्यमंत्री बनने पर सहमति दे दी है।’’ मलिक ने कहा कि तीनों पार्टियों की बैठक के बाद वे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शरद पवारअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह