लाइव न्यूज़ :

सर्जरी के बाद तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं उद्धव ठाकरे, जल्द ही फिर से काम शुरू करेंगे: राउत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:01 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं और जल्द फिर से काम शुरू करेंगे। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को यह बात कही।

ठाकरे (61) की 12 नवंबर को यहां एचएन रिलायंस अस्पताल में स्पाइन सर्जरी हुई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोमवार को कहा था कि ठाकरे इस समय अस्पताल में फिजियोथैरेपी करा रहे हैं।

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं और वह जल्द फिर से काम शुरू करेंगे। वह डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।’’

शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे को गर्दन में दर्द बढ़ने की शिकायत के बाद डॉक्टरों की सलाह पर 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस महीने की शुरुआत में वह ‘सर्वाइकल कॉलर’ पहनकर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम