लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, उद्धव ठाकरे की तरफ से सीएम बनने का ऑफर मिला था, संजय राउत बोले- फड़नवीस सनसनी फैला रहे हैं

By शिवेंद्र राय | Updated: February 25, 2023 18:00 IST

जून, 2022 में एकनाथ शिंदे ने तख्तापलट करते हुए पार्टी के कुछ विधायकों और सांसदों के साथ बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली थी। इसी के साथ शिवसेना दो गुटों में बंट गई थी। शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस उपमुख्यमंत्री।

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस ने कहा था- मुझे मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया गयासंजय राउत बोले- फड़नवीस सनसनी फैला रहे हैंराउत ने कहा- दो नेताओं की चर्चा को सनसनीखेज बनाने का क्या मतलब है?

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना के दोनों गुटों के बीच चल रही अदालती लड़ाई के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एक चौंकाने वाला दावा किया था। देवेंद्र फड़नवीस ने कहा था कि उन्हें उद्धव ठाकरे की तरफ से मुख्यमंत्री पद का ऑफर किया गया था।

देवेंद्र फड़नवीस ने ये बातें एक मराठी चैनल से बातचीत में कही। उन्होंने कहा, "हां, मुझसे संपर्क किया गया था। लेकिन मैंने जवाब दिया कि हम आगे बढ़ गए हैं। मुझसे कहा गया था कि जो हो गया सो हो गया, अब आप मुख्यमंत्री बनिए। मैंने स्पष्ट कर दिया कि वह क्षण बीत चुका है। मैं विश्वासघात करने वालों में से नहीं हूं। अब ये लोग (शिंदे गुट) हमारे साथ आए हैं और हम उन्हें धोखा नहीं दे सकते। जब उन्होंने बगावत की है और हमसे हाथ मिलाया है तो हम उनके साथ विश्वासघात नहीं कर सकते। यह हमारी राजनीति का हिस्सा नहीं हो सकता। इसलिए मैंने मना कर दिया।"

अब शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने फड़नवीस के बयान पर पलटवार किया है।  संजय राउत का कहना है फड़नवीस ऐसे बयानों से भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। राउत ने कहा, "उद्धव ठाकरे तब मुख्यमंत्री थे और देवेंद्र फड़नवीस विपक्ष के नेता थे। जब दो नेता संवाद करते हैं तो क्या गलत है? उन्होंने फड़नवीस से बात की होगी।"

संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा, "फडणवीस सनसनी पैदा करने और लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। राजनीति में लोग अपने-अपने स्टैंड पर चर्चा करते हैं। जब दो नेता संवाद करते हैं और कुछ मुद्दों पर चर्चा करते हैं, तो चर्चा को सनसनीखेज बनाने का क्या मतलब है?"

बता दें कि पिछले साल जून, 2022 में एकनाथ शिंदे ने तख्तापलट करते हुए पार्टी के कुछ विधायकों और सांसदों के साथ बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली थी। इसी के साथ शिवसेना दो गुटों में बंट गई थी। शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस उपमुख्यमंत्री।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीससंजय राउतउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की