लाइव न्यूज़ :

जब अस्पताल में था, शिंदे सरकार गिराने की...उनपर भरोसा किया..., उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर बोला हमला

By अनिल शर्मा | Updated: July 26, 2022 12:28 IST

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सामना को दिए साक्षात्कार में विद्रोहियों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विद्रोही इस बात से नाराज हैं कि वह बाल ठाकरे की मृत्यु के बाद भी शिवसेना को खड़ा करने में कामयाब रहे। उन्होंने आरोप लगाया, वे शिवसेना को ठाकरे से अलग करना चाहते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा कि विद्रोही शिवसेना को ठाकरे से अलग करना चाहते हैंउद्धव ठाकरे ने कहा, "मेरी सरकार चली गई, इसका पछतावा नहीं है लेकिन अपने ही धोखेबाज निकले

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर आरोप लगाया है कि जब वह अस्पताल में भर्ती थे, वह उनकी सरकार गिराने की कोशिश में लगे थे। उद्धव ने अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना को दिए साक्षात्कार में कहा है कि जब उनकी हालत अच्छी नहीं थी, अस्पताल में भर्ती थे और मुश्किल से चल पा रहे थे, तब शिंदे उनकी सरकार गिराने में लगे थे। उद्धव ठाकरे ने विद्रोहियों की तुलना सड़े हुए पत्तों से की।

उद्धव ठाकरे ने कहा, "मेरी सरकार चली गई, मुख्यमंत्री का पद चला गया। मुझे कोई पछतावा नहीं है। लेकिन मेरे अपने लोग धोखेबाज निकले। उन्होंने कहा जब मैं अपनी सर्जरी से उबर रहा था तो वे मेरी सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे। उद्धव ने अपने पिता बाल ठाकरे द्वारा स्थापित पार्टी पर अपना नियंत्रण छीनने की धमकी देने वाले विद्रोहियों से साफ कहा कि शिवसेना अदालतों और सड़कों पर लड़ाई जीतेगी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने शिंदे को संबोधित करते हुए कहा कि "उन्होंने मुझे धोखा दिया है, पार्टी को विभाजित किया है। उन्हें अपने पिता की छवियों का उपयोग करके वोट मांगना चाहिए। शिवसेना के पिता की छवियों का उपयोग करके वोट मांगना बंद करें।" शिवसेना प्रमुख ने कहा कि जब वह गर्दन की एक बड़ी सर्जरी से उबर रहे थे, उन्होंने ऐसी खबरें सुनीं कि "कुछ मेरे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे थे जबकि कई लोग चाह रहे थे मैं अस्वस्थ रहूं। उद्धव ने कहा कि उस समय वे सक्रिय रूप से मेरे खिलाफ साजिश कर रहे थे।''

उद्धव ने एकनाथ शिंदे को लेकर कहा,  मैंने उन्हें पार्टी में नंबर दो का दर्जा दिया। पार्टी की देखभाल के लिए उनपर भरोसा किया लेकिन उस विश्वास को उन्होंने तोड़ा।  शिवसेना प्रमुख ने कहा कि विद्रोही इस बात से नाराज हैं कि वह बाल ठाकरे की मृत्यु के बाद भी शिवसेना को खड़ा करने में कामयाब रहे। उन्होंने आरोप लगाया, वे शिवसेना को ठाकरे से अलग करना चाहते हैं। उन्होंने इसकी तुलना "कांग्रेस को गांधी परिवार से अलग करने" से की।

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि भाजपा अन्य दलों के बड़े नेताओं को साधने की कोशिश में लगी है। उन्होंने दावा किया, "जिस तरह से उन्होंने कांग्रेस से सरदार पटेल को हटाने की कोशिश की, वे मेरे पिता के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं।"

बाल ठाकरे की विरासत का दावा करने वाली एकनाथ शिंदे सेना को लेकर उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि जब तक बागियों की अयोग्यता पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक चुनाव आयोग को यह तय करने से रोका जाए कि पार्टी का नियंत्रण किसके पास है। टीम शिंदे ने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने के बाद दावा किया कि यह "असली शिवसेना" है।

उधर, चुनाव आयोग ने शिवसेना के दोनों धड़ों से आठ अगस्त तक दस्तावेजी सबूत पेश करने को कहा है ताकि यह साबित हो सके कि महाराष्ट्र पार्टी का नेतृत्व कौन करता है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील