लाइव न्यूज़ :

Uchana Kalan Election Result 2024: अपनी ही विधानसभा सीट से पीछे चल रहे दुष्यंत चौटाला, उचाना कलां सीट पर कांटे की टक्कर

By अंजली चौहान | Updated: October 8, 2024 12:28 IST

Uchana Kalan Election Result 2024: भारतीय चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, हरियाणा की उचाना कलां विधानसभा सीट से जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला पीछे चल रहे हैं।

Open in App

Uchana Kalan Election Result 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। मंगलवार, 8 अक्टूबर की सुबह से चुनाव आयोग कड़ी सुरक्षा में मतगणना करवा रहे हैं। एक ओर मतगणना जारी है तो वहीं दूसरी ओर उम्मीदवारों को बेसब्री से नतीजों का इंतजार है। शुरुआती रूझानों में मिला-जुला परिणाम नजर आ रहा है, जहां उचाना कलां सीट से मौजूदा विधायक और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला पीछे चल रहे हैं। इस सीट से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी देविंदर अत्री से 3,177 मतों से आगे चल रहे हैं। 

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और 49 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है।

हरियाणा की अगली विधानसभा और नए मुख्यमंत्री को चुनने के लिए मतदान 5 अक्टूबर को हुआ था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), जननायक जनता पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) जैसी अन्य पार्टियाँ भी मैदान में हैं। जैसा कि देश हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम परिणामों का इंतजार कर रहा है।

गौरतलब है कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत कर सरकार बनाना चाहती है तो वहीं कांग्रेस को 10 साल बाद राज्य में सत्ता में वापसी की उम्मीद है। हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गयी। 

बता दें कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। अग्रवाल ने सोमवार को बताया था कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की जाएगी। कई ‘एग्जिट पोल’ (परिणाम पूर्व सर्वेक्षण) में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया है। राज्य में कुल 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बहरहाल, भाजपा ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता में लौटेगी।

टॅग्स :दुष्यंत चौटालाउचाना कलांहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024Haryana Assemblyजननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: 2 सीट और 3 प्रत्याशी, संजय भाटिया, करमवीर सिंह बौद्ध और सतीश नांदल में मुकाबला, कुल विधायक 90 और जीतने के लिए चाहिए 31 वोट

कारोबारसुशासन दिवस पर नवाचार से जुड़ी टीमों को मिलेगा सुशासन पुरस्कार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे सम्मानित

भारतअल-फलाह विश्वविद्यालयः 76 एकड़ का विशाल परिसर, 1997 में स्थापना, कौन हैं ट्रस्ट के अध्यक्ष, जानें विवि इतिहास

भारतहरियाणा विधानसभा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के सम्मान में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

भारतहरियाणा भाजपाः आखिर क्यों हारे 2024 विधानसभा चुनाव में 42 सीट?, कई मंत्री और विधायक प्रभारी नियुक्त, देखिए लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतExit Poll Updates: पुडुचेरी में 30 सीट और एनडीए को 16-20 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 6-8 सीट

भारतनागपुर में ड्रोन ट्रेनिंग अकादमी की तैयारी, एनसीसी को मिलेगा नया आयाम

भारत200 सीट जीतेंगे और नंदीग्राम-भवानीपुर से हार रहे सुवेंदु अधिकारी?, एग्जिट पोल पर भड़के टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा

भारतExit Poll Updates: तमिलनाडु की 234 सीटों में से 98 से 120 सीट जीत रहे विजय?, एक्सिस माई इंडिया की भविष्यवाणी

भारत15 साल बाद ममता बनर्जी की विदाई?, बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार?, 4 एग्जिट पोल में भाजपा और 2 में तृणमूल कांग्रेस को बढ़त, देखिए सीट आंकड़े