लाइव न्यूज़ :

J&K: अनंतनाग और बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

By रुस्तम राणा | Updated: October 11, 2021 09:29 IST

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक मरने वाले एक आतंकी का नाम इम्तियाज अली डार है जिसका संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिरायामरने वाले आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का इम्तियाज अली डार शामिल

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मारा गिराया गया है। इनमें से एक आतंकी की पहचान कर ली गई है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक मरने वाले एक आतंकी का नाम इम्तियाज अली डार है जिसका संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा  (टीआरएफ) से है। डीजीपी ने कहा कि इम्तियाज हाल ही में बांदीपोरा के शाहगुंड में हुई नागरिक हत्या में भी शामिल था। वहीं इस एनकाउंटर में एक पुलिस वाला भी घायल हुआ है। अनंतनाग के बाद बांदीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) लश्कर-ए-तैयबा का संगठन है। इस संगठन में सक्रिय कुछ आतंकियों द्वारा स्थानीय युवाओं को अपने साथ जोड़कर उनसे टारगेटेड किलिंग करवाई जा रही है। बीते कुछ दिनों में कश्मीरी पंडित कारोबारी, गोलगप्पे बेचने वाले श्रमिक, दो शिक्षकों की हत्या आतंकवादियों ने की थी। 

टॅग्स :J&K Policeआतंकवादीएनकाउंटरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?