लाइव न्यूज़ :

Kashmir: अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को किया ढेर

By रुस्तम राणा | Updated: December 25, 2021 17:49 IST

केंद्र शासित प्रदेश में शनिवार की सुबह शोपियां के चौगाम इलाके में मुठभेड़ के बाद अवंतीपोरा के त्राल क्षेत्र के हरदुमीर में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दोपहर बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा सेपुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

कश्मीर: अवंतीपोरा में त्राल इलाके के हरदुमीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से बताया जा रहा है। वहीं पुलवामा में भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

कश्मीर पुलिस आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि अवंतीपोरा में त्राल इलाके के हरदुमीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। केंद्र शासित प्रदेश में शनिवार की सुबह शोपियां के चौगाम इलाके में मुठभेड़ के बाद अवंतीपोरा के त्राल क्षेत्र के हरदुमीर में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दोपहर बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। 

वहीं, पुलवामा में एक और मुठभेड़ शुरू हो गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा, ‘‘तलाश अभियान के दौरान जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला तो उन्हें आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया। हालांकि, उन्होंने इनकार कर दिया और संयुक्त तलाश दल पर अंधाधुंध गोलियां चलायी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी।’’

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और मुठभेड़ स्थल से उनके शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान शोपियां में ब्रारीपोरा के सज्जाद अहमद चक और पुलवामा में अचान लिटर के राजा बासित याकूब के रूप में की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी घोषित कर रखा है और वे आतंकी अपराध के कई मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा मारा गया आतंकवादी चक युवाओं को आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने में भी शामिल रहा।’’

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री और दो एके राइफल, चार एके मैगजीन और 32 गोलियों समेत हथियार तथा गोला बारुद बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक और मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है।

टॅग्स :Kashmir Policeकश्मीर मुठभेड़kashmir Encounter
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी