लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: December 24, 2020 22:58 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 दिसंबर जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में एक की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में की गई है।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह बारामूला जिले के करीरी क्षेत्र में वनिगाम पाईन में तलाश और घेराबंदी अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दीं, जिस पर जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।

प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों की टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकवादी की पहचान विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार अबरार उर्फ लंगू के रूप में की गई है, जो कि एक पाकिस्तानी नागरिक था। दूसरे आतंकवादी की पहचान सोपोर निवासी अमीर सिराज के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि ये आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध थे।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस रिकार्ड के मुताबिक ये आतंकवादी आतंक से जुड़े कई मामलों में संलिप्त थे, जिनमें सुरक्षा बलों पर हमला और लोगों को प्रताड़ित करना भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग