लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir Taza Khabar: शोपियां जिले में घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकवादी

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 9, 2020 13:01 IST

Jammu-Kashmir Taza Khabar: एनकाउंटर में दो आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच सुबह मुठभेड़ शुरू हुई थी। दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कश्मीर के रेबान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था।तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों की सुरक्षाबलों से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार (09 मार्च) को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है और उन्होंने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। बता दें, दक्षिण कश्मीर के रेबान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एनकाउंटर में दो आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच सुबह मुठभेड़ शुरू हुई थी। दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही थी। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। 

इससे पहले छह मार्च को पुलवामा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दक्षिण कश्मीर के त्राल के रहने वाले शबीर अहमद भट (32) को शाम करीब साढ़े सात बजे गोली मारी गई थी। भट को त्राल अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। भट नए-पुराने वाहनों की खरीदी और बिक्री का काम करता था।

Jammu & Kashmir: Two terrorists have been killed in the encounter between security forces and terrorists in Khajpura Reban area of Shopian District today. (Deferred visuals) pic.twitter.com/XRl6ZpKs63— ANI (@ANI) March 9, 2020

वही, चार मार्च को बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंकवादी हमले में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। आतंकवादियों ने सोपोर क्षेत्र के वारपोरा में पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें एसपीओ वजाहत अहमद, शौकत खांडे और एक आम नागरिक घायल हो गए थे। घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां वजाहत और नागरिक उमर सुभान वागे को मृत घोषित कर दिया गया था। 

टॅग्स :एनकाउंटरजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील