लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में मार गिराए दो आतंकी

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 30, 2018 16:10 IST

सुरक्षबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है, जिनका नाम समीर टाइगर और अकीब खान है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि इलाके में और आतंकी छिपे हुए हैं या नहीं।

Open in App

श्रीनगर, 30 अप्रैलः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिल में सुरक्षाबलों ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है। मिली सूचना के अनुसार, सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के द्रबगाम इलाके को चारों तरफ से घेर लिया था और लगातार फायरिंग की जा रही थी और भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुरक्षबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है, जिनका नाम समीर टाइगर और अकीब खान है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि इलाके में और आतंकी छिपे हुए हैं या नहीं। बताया जा रहा है कि जवान अभी भी चौकसी बरत रहे हैं।

इससे पहले 24 अप्रैल को भी त्राल के वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना और पुलिस का एक-एक जवान शहीद हो गया था। इस मुठभेड़ में एक आतंकी को भी मार गिराया गया था। 

गौरतलब है कि 2017 में सुरक्षाबलों ने घाटी में 206 आतंकियों को ढेर किया है। साथ ही 75 युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाकर खड़ा किया है। ये वो युवक थे, जो या तो आतंक के साथ जुड़ चुके थे या फिर जुड़ने वाले थे। सीजफायर उल्लंघन और आतंकियों से मुठभेड़ में भी जवानों की शहादत बढ़ी है। 

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सेना हर तरह का प्रयास कर रही है। आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार सीमा से सटे 5 जिलों के परिवारों के लिए 13029 बंकर बनाने की बात कह रही है। एनबीसीसी को भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के गांवों में 14,460 बंकर बनाने का ठेका मिला चुका। यह काम 415.73 करोड़ रुपये में पूरा किया जायेगा।

कश्मीर के सांबा में 2,515 छोटे बंकर और 8 कम्युनिटी बंकर बनेंगे, जम्मू में 1200 छोटे बंकर और 120 कम्युनिटी बंकर बनेंगे। इसके अलावा राजौरी में 4,918 छोटे बंकर और 372 कम्युनिटी बंकर बनाए जाएंगे। वहीं कठुआ में 3,076 छोटे बंकर बनेंगे। पुंछ में 1,320 छोटे बंकर और 688 कम्युनिटी बंकर बनेंगे। बंकर निर्माण के इस कार्य में प्रायिकता को तीन श्रेणियों (पहली 0-1 किमी, दूसरी 1-2 किमी, तीसरी 2-3 किमी) में रखा गया है। 

टॅग्स :एनकाउंटरआतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया