लाइव न्यूज़ :

CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा में कम नंबर आए तो दो छात्रों ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: May 30, 2018 06:22 IST

पुलिस ने बताया कि ककरोला निवासी मीणा को घटना के तुरंत बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा के नतीजों में अच्छे अंक नहीं आने से निराश दो विद्यार्थियों ने यहां कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ये मामले राष्ट्रीय राजधानी के ककरोला और वसंत कुंज इलाके के हैं।

मृतकों में एक की पहचान रोहित कुमार मीणा (17) के तौर पर हुई। वह द्वारका के एम आर विवेकानंद मॉडल स्कूल का छात्र था। पुलिस ने बताया कि ककरोला निवासी मीणा को घटना के तुरंत बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है लेकिन पुलिस को शक है कि वह परीक्षा के नतीजों से निराश था। 

वहीं, दक्षिणपश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में हुई दूसरी घटना के तहत रेयान इंटरनेशनल स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा प्रज्ञा पांडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने 70 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। 

गौरतलब है कि सेंट्रल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं के रिजल्ट (CBSE 10th Results 2018) की घोषणा की।  सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्ट (CBSE Results 2018) आज दोपहर करीब 1:30 बजे जारी किया। बता दें कि सीबीएसई ने पहले ही कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर चुका है। बता दें कि वेबसाइट ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे में छात्रों को रिजल्ट चेक करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी