अज्ञात वाहन से कुचलकर दो सगी बहनों की मौत

By भाषा | Published: April 7, 2021 08:07 PM2021-04-07T20:07:23+5:302021-04-07T20:07:23+5:30

Two real sisters died after being crushed by unknown vehicle | अज्ञात वाहन से कुचलकर दो सगी बहनों की मौत

अज्ञात वाहन से कुचलकर दो सगी बहनों की मौत

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), सात अप्रैल शाहजहांपुर जिले में बुधवार को विद्यालय से घर लौट रही दो सगी बहनों की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई। दोनों बहनें सरकारी स्कूल में अध्यापिका थीं।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि कांट थाना क्षेत्र में स्थित जलालाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार ममता (28) तथा अंजू लता (30) सड़क पर गिर गईं।

उन्होंने बताया कि दोनों बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वे भैसटा कलां के प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका थीं। वे बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौतम की बेटियां थीं।

पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दोनों बहनों को कुचलने वाले वाहन के चालक की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two real sisters died after being crushed by unknown vehicle

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे