लाइव न्यूज़ :

ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 29, 2021 11:51 IST

Open in App

कौशांबी (उत्तर प्रदेश), 29 मार्च कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा नगर पंचायत निवासी मुन्ना (35) अपने साथियों पिंटू (28) और जितेंद्र (25) के साथ रविवार देर रात सैनी की ओर जा रहा था। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मुन्ना और पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर