लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ठगने वाले गिरोह के सरगना समेत दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:02 IST

Open in App

लखनऊ, 15 अगस्त पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को फोन कॉल के माध्यम से पेंशन विवरण अद्यतन करने का झांसा देकर उनके बैंक खातों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत झारखंड के दो साइबर अपराधियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

साइबर अपराध शाखा के पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने रविवार को बताया कि पिछले कुछ महीनों के दौरान झारखंड में सक्रिय साइबर अपराधियों द्वारा लखनऊ, हरदोई तथा कई अन्य जिलों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से लाखों रुपये की ठगी किए जाने के मामले दर्ज हुए थे।

उन्होंने बताया कि इन मामलों के खुलासे के लिए घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों तथा बैंक विवरण आदि जानकारी एकत्र कर छानबीन के बाद लखनऊ पुलिस की साइबर अपराध शाखा की टीम ने शनिवार को ठग गिरोह के सरगना प्रमोद मंडल और उसके साथी मंटू मंडल को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 13 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के सात एटीएम कार्ड, कुछ आधार कार्ड तथा कुछ अन्य सामग्री बरामद हुई है।

सिंह ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे सरकारी सेवानिवृत्त कर्मियों के डेटा को ‘ओपन सोर्स’ से ऑनलाइन हासिल कर उन्हें फोन करते थे और पेंशन आदि अद्यतन करने की बात कहकर उनसे उनके खातों की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद उनके बैंक खातों को ऑनलाइन लेन-देन सुविधा से जोड़कर उस बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करा देते थे और बैंक खाता हैक कर उसमें मौजूद उनकी जीवन भर की जमा पूंजी निकाल लेते थे।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह ने राजस्थान, महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी लोगों से ऑनलाइन ठगी की है। ये लोग उत्तर प्रदेश में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अब तक करीब पांच करोड़ 16 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं।

सिंह ने कहा कि आरोपियों द्वारा प्रयोग किए जा रहे बैंक खातों को बंद करा दिया गया है और पकड़े गए ठगों के साथियों-मितन मंडल, राहुल, विक्रम, मुकेश और सचिन की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो