लाइव न्यूज़ :

जालौन में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 19, 2021 14:25 IST

Open in App

जालौन जिले एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी राजमार्ग में गिरथान गांव के नजदीक बृहस्पतिवार की दोपहर एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एट थाने के उपनिरीक्षक (एसआई) चेतराम ने बृहस्पतिवार को बताया कि कानपुर-झांसी राजमार्ग में गिरथान गांव के नजदीक आज दोपहर एक डीसीएम वाहन ने आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार नसरीन (32), और शिखावत (35) की मौके पर ही मौत हो गयी और उनके साथ पीछे बैठा कलीम (34) गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक डीसीएम वाहन छोड़कर भाग गया। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। एसआई ने बताया कि नसरीन और शिखावत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल व्यक्ति कलीम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर