लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर सोना, केसर और सिगरेट की तस्करी को लेकर दो व्यक्ति धरे गये

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:02 IST

Open in App

(तीसरे पैरा में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 30 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमाशुल्क के अधिकारियों ने करीब 50 लाख रूपये मूल्य का सोना, उत्तम गुणवत्ता वाला ईरानी केसर और सिगरेटों की तस्करी करने के सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार शुक्रवार सुबह को दुबई से पहुंचने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। वे दिल्ली के निवासी हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘ सघन तलाशी की गयी और एक यात्री पास से सोने की पांच बिस्कुट (कुल 583 ग्राम एवं 29.44 लाख रूपये मूल्य के) मिले। उसने उसे सिगरेट के पैकेट में छिपा रखा था।’’

बयान के मुताबिक एक अन्य यात्री के पास उत्तम गुणवत्ता का केसर (25 ग्राम के 575 पैकेट यानी कुल 14.37 किलोग्राम) मिला जिसकी कीमत 16.53 लाख रूपये है।

बयान के अनुसार दूसरे यात्री के पास 17,600 सिगरेट (एस्से गोल्ड ब्रांड) भी मिलीं जिनका मूल्य 3.52 लाख रूपये है।

बयान के मुताबिक सारी चीजें- सोना, ईरानी केसर और सिगरेट जब्त कर ली गयी हैं जिनकी कुल कीमत 49.49 लाख रूपये हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो