लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोरोना वायरस से दो और पुलिसकर्मियों की मौत, महाराष्ट्र में केसों की संख्या 1.39 लाख पार

By निखिल वर्मा | Updated: June 24, 2020 01:14 IST

भारत में कोरोना वायरस के 4 लाख 40 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. कोविड-19 की वजह से देश में अब तक 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है.महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 1.39 लाख मामले आए हैं जबकि 6500 लोगों की मौत हुई है

मुंबई: कोविड-19 के चलते मुंबई में दो और पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महामारी के चलते मुंबई में अबतक कम से कम 34 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक और बचाव एवं सुरक्षा इकाई से जुड़े हेड कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया है। अधिकारी ने कहा कि 53 वर्षीय हेड कांस्टेबल ने रविवार को सेंट जॉर्ज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि सहायक उपनिरीक्षक की मौत सोमवार को बांद्रा के एक निजी अस्पताल में हुई। 

महाराष्ट्र में कोविड-19 से 248 और मरीजों की मौत    

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 3,214 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,39,010 तक पहुंच गई। राज्य में संक्रमण के कारण 248 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,531 तक पहुंच गई। अधिकारी ने कहा कि मौत के सामने आए मामलों में से 75 मौत पिछले 48 घंटे में हुई जबकि बाकी 173 मौत कुछ दिन पहले हुई लेकिन पहले इन्हें कोविड-19 के कारण हुई मौत के तहत दर्ज नहीं किया गया था।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं :

कुल संक्रमण के मामले 1,39,010, नए मामले 3,214, कुल मौतें 6,531, ठीक हुए 69,631, उपचाराधीन 62,833 मरीज, अब तक 8,02,775 नमूनों की जांच की गई।

भारत में प्रति एक लाख आबादी पर एक व्यक्ति की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 से भारत में प्रति एक लाख आबादी में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि इसका वैश्विक औसत 6.04 है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या आज 14 हजार से अधिक हो गई है। देश में लगातार चौथे दिन दौरान संक्रमण के 14 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रमुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार