लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मौत, 70 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5030 हुई

By भाषा | Updated: May 17, 2020 13:06 IST

राजस्थान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 128 हो गयी है। केवल जयपुर में इस घातक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 128 हो गयी है।राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की की कुल संख्या 5,030 हो गयी है।

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को दो और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 128 हो गयी है। इस बीच 70 नये मामले आए हैं जिससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की की कुल संख्या 5,030 हो गयी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर में दो और मरीजों की मौत हुई है।

इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 128 हो गयी है। केवल जयपुर में इस घातक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में रविवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 70 नये मामले आए। इन 70 नये मामलों में 36 मामलें राजधानी जयपुर में हैं। अधिकारियों का कहना है कि जयपुर में 36 नये मामलों में 11 केन्द्रीय जेल में और तीन जिला जेल से सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में मिले 70 नये मामलों में जयपुर में 36, डूंगरपुर में 18, बीकानेर में पांच, झुंझुनूं—कोटा में दो दो, अजमेर, बाड़मेर, दौसा, प्रतापगढ, नागौर, सवाईमाधोपुर और करौली में एक -एक नया मामला शामिल है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर