लाइव न्यूज़ :

हत्याकांड में वांछित 50-50 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:34 IST

Open in App

नोएडा, आठ जून पश्चिमी उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने जनपद बागपत में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार चल रहे 50-50 हजार रुपए के इनामी दो कुख्यात बदमाशों को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पश्चिम उप्र एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने बताया कि पिछले साल 12 दिसंबर को जनपद बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में रहने वाले इरशाद नामक व्यक्ति की तीन लोगों ने हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में वांछित कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल और सुभाष घटना के समय से ही फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पर आईजी मेरठ रेंज द्वारा 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

नारायण ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पश्चिम उप्र एसटीएफ ने उत्तराखंड के देहरादून में छापा मारकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश किरठल पर 42 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं, जबकि सुभाष भी कुख्यात अपराधी है। उन्होंने बताया कि दोनों अपराधियों को जिला न्यायालय बागपत में पेश किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम