लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में सरेआम लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 7, 2021 13:22 IST

Open in App

नोएडा, सात अगस्त ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सरेआम लूटपाट कर लोगों में दहशत पैदा करने वाले दो कुख्यात बदमाशों को सूरजपुर थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों ने दर्जनों मोबाइल और सोने की चेन लूटने की वारदातों को अंजाम देने का आरोप स्वीकार किया है।

सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दिनदहाड़े लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों आशिफ तथा दानिश को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटी हुई सोने की दो चेन, एक देसी तमंचा, चाकू तथा लूट में इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिल बरामद की है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सोने की चेन और मोबाइल फोन लूटने की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर