लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोविड-19 से दो की मौत, 75 नए मामले आए

By भाषा | Updated: February 1, 2021 22:13 IST

Open in App

पटना,एक फरवरी बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दो और मरीजों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या सोमवार तक बढ़कर 1,503 हो गई।

वहीं, संक्रमण के 75 नए मामले आने से राज्य में अबतक कुल 2,60,794 लोगों के कोविड-19 होने की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से मुजफ्फरपुर तथा पटना जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई जिससे महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,503 हो गई है।

बिहार में रविवार अपराह्न चार बजे से सोमवार चार बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 75 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या 2,60,794 तक पहुंच गई है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 65,323 नमूनों की जांच की गई और कोरोना वायरस से संक्रमित 118 मरीज ठीक हुए।

बिहार में अबतक 2,10,86,973 नमूनों की जांच की गई है जबकि 2,58,136 संक्रमित ठीक हुए हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,154 है जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 98.98 प्रतिशत है।

बिहार में 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को राज्य में चिह्नित 689 स्थलों पर 36,823 लोगों का टीकाकरण किया गया।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक आंकडे के मुताबिक प्रदेश में अब तक टीकाकरण कराने वालों की कुल संख्या 1,83,756 हो गई है जिनमें से कोविशील्ड टीका लगवाने वालों की संख्या 1,78,848 है जबकि कोवैक्सीन टीकाकृत लाभार्थी 4,908 हैं। इन्हें 28 दिन में टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग