लाइव न्यूज़ :

यूपी में घुसे ISIS के दो आतंकवादी, बस्ती-गोरखपुर समेत नेपाल से सटे सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: January 5, 2020 15:25 IST

ये आतंकवादी भारत-नेपाल सीमा से सटे किसी जिले से नेपाल भाग सकते हैं। इनकी तलाश में पूरे गोरखपुर जोन में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे आईएस से जुड़े दो आतंकवादियों के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने की खुफिया सूचना मिली हैनेपाल की सीमा से सटे जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन आईएस से जुड़े दो आतंकवादियों के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने की खुफिया सूचना के बाद नेपाल की सीमा से सटे जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।

बस्ती क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार ने रविवार को बताया कि खुफिया सूचना के तहत दो वांछित आतंकवादियों अब्दुल समद और इलियास के नेपाल भागने की फिराक में होने की बात सामने आई है। इस आशंका को देखते हुए महाराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थ नगर समेत नेपाल की सीमा से सटे जिलों में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, ये आतंकवादी भारत-नेपाल सीमा से सटे किसी जिले से नेपाल भाग सकते हैं। इनकी तलाश में पूरे गोरखपुर जोन में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

आखिरी दफा दोनों को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में देखा गया था। यह दोनों अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन आईएस से जुड़े हुए बताए जाते हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह दोनों उत्तर प्रदेश में दाखिल हो चुके हैं और संभव है कि दोनों भारत-नेपाल सीमा से सटे किसी जिले से होते हुए नेपाल भाग जाएं। 

टॅग्स :आतंकवादीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार