लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir Encounter: गुरेज में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 28, 2025 11:10 IST

Jammu-Kashmir Encounter:इसी दौरान थोड़ी देर के लिए दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसके बाद आतंकी घने जंगल की ओर भाग निकले थे।

Open in App

Jammu-Kashmir Encounter: भयानक बारिश के बीच भी पाक सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। बारिश के कारण सीमा के आरपार दोनों ओर  की जनता जहां बाढ़ से जूझ रही थी वहीं पाक सेना मोके का फायदा उठाते हुए आतंकियों को इस ओर धकेलने के नापाक इरादों को पूरा करने में जुटी थी। हालांकि एलओसी पर दो घुसैपठियों को ठोका जा चुका था जबकि बाकी की तलाश जारी थी। समस्‍या यहीं खत्‍म नहीं हुई थी क्‍योंकि सीमा पार से आने वाले समाचार कहते थे कि पाक सेना बर्फबारी से दर्रों के बंद हो जाने से पहले बड़ी संख्‍या में आतंकियों को इस ओर धकेलना चाहती है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने घाटी में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों को एलओसी के जरिये आतंकवादियों के घुसपैठ करने की सूचना मिली थी। इसके बाद चौकसी बढ़ा दी गई थी। पाकिस्‍तान से लगते इलाके में हलचल देखे जाने के बाद सेना के जवान एक्‍शन में आ गए। चप्‍पे-चप्‍पे की तलाशी शुरू कर दी गई, जब सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुलाकात हो गई। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। बता दें कि पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादियों की ओर से किए गए नृशंस नरसंहार के बाद सुरक्षाबलों ने जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकवादियों के सफाये के लिए स्‍पेशल ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

भारतीय सुरक्षाबलों ने गुरेज सेक्‍टर के नौशेरा नर्द में एलओसी पार करने का प्रयास कर रहे दो आतंकवादियो को ढेर किया है। आर्मी के चिनार कोर की ओर से इस बाबत एक्‍स पर जनकारी दी गई है। इस पोस्‍ट में कहा गया है, ‘जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके चलते आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया. अभियान जारी है।’

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर के तुरिना इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और संदिग्ध आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसी दौरान थोड़ी देर के लिए दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसके बाद आतंकी घने जंगल की ओर भाग निकले थे। फायरिंग के बाद सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया था। इसमें ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से जंगल और आसपास के इलाकों खंगाला जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरArmyएलओसीPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?