लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः राजौरी में पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान शहीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 10:40 IST

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ गोलीबारी में दो सैनिक शहीद हो गए।

Open in App

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप बुधवार को सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों को खारी थरयाट जंगल में उस समय रोका गया जब वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

जम्मू में भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने एक बयान में बताया, ‘‘नौशेरा सेक्टर में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सेना के दो सैनिक शहीद हो गए। अभियान अब भी चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।’’

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि घुसपैठियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी और भीषण मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

आपको बता दें कि जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने मंगलवार को 28वें थल सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला। वह 13 लाख सैनिकों वाले बल का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने यह कार्यभार ऐसे समय में संभाला है जब भारत सीमा पार से आतंकवाद और सीमा पर चीन की ओर से मिल रही सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। उप सेना प्रमुख पद पर रहे जनरल नरवाने ने जनरल बिपिन रावत का स्थान लिया

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर