लाइव न्यूज़ :

गहलोत सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, दो IAS, 45 IFS और 26 RAS अधिकारियों का तबादला

By भाषा | Updated: January 27, 2019 20:37 IST

प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष डिस्कॉम नरेश पाल गंगवार अपने पद के कार्य के साथ-साथ राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। विभाग की ओर से भारतीय वन सेवा के 45 अधिकारियों के स्थानांतरण/पदस्थापन किये गये है।

Open in App

राजस्थान सरकार ने रविवार को दो आईएएस, 45 आईएफएस और 26 आरएएस अधिकारियों के स्थानांतरण/पदस्थापन की सूची जारी की। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दीपक नन्दी को निदेशक, राजस्थान राज्य कृषि विपणन एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव से संयुक्त शासन सचिव टी ए डी के रिक्त पद पर तैनात किया गया है।

वहीं प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष डिस्कॉम नरेश पाल गंगवार अपने पद के कार्य के साथ-साथ राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। विभाग की ओर से भारतीय वन सेवा के 45 अधिकारियों के स्थानांतरण/पदस्थापन किये गये है।

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी जी विश्वनाथ रेड्डी को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रशिक्षण अनुसंधान प्रसार एवं शिक्षा के पद पर, डा निहाल चंद जैन को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना एवं वन बंदोबस्त जयपुर, अजय कुमार सिंह को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं अध्यक्ष राजस्थान जैव विविधता मंडल जयपुर और दीपक भटनागर को प्रधान मुख्य वन संरक्षक :प्रशासन: जयपुर और एस. आर. वेंकटेश्वर मूर्थी को वन संरक्षक, वन्य जीव जयपुर के पद पर तैनात किया गया है। 

वहीं मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव एवं क्षेत्र निदेशक रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईंमाधोपुर के पद पर कार्य कर रहे योगश कुमार साहू को मुख्य वन सरंक्षक एफपीआर, बनास जयपुर के पद पर तैनात किया गया है और उनके स्थान पर मनोज पाराशर को मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव एवं क्षेत्र निदेशक रणथम्भौर बाघ परियोजना सवाईमाधोपुर बनाया गया है। एक अन्य आदेश के अनुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों के स्थानांतरण/ पदस्थापन किये गये है।  

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप