लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अलग-अलग स्थान पर दो गोदामों में लगी आग

By भाषा | Updated: December 30, 2020 11:55 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 30 दिसंबर नोएडा में एक ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम और कबाड़ के एक गोदाम में मंगलवार रात आग लग गई।

मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 81 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में अमेजन कंपनी के गोदाम की दूसरी मंजिल में मंगलवार रात करीब दो बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 14 गाड़ियां पहुंचीं। सीएफओ ने बताया कि नौ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने बताया आग बुझाते समय प्रदीप नामक दमकल कर्मी घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने बताया कि इसी बीच, सेक्टर सात के ई-ब्लाक में स्थित कबाड़ के एक गोदाम में मंगलवार रात करीब दो बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां भेजी गईं।

सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने की इन घटनाओं में लाखों रुपए का माल जलने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर