लाइव न्यूज़ :

बिहार में कटिहार के वृहद आश्रय गृह से दो बच्चियां हुईं फरार, प्रशासन के फूले हाथ पैर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2026 16:57 IST

दरअसल, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित इस आश्रय गृह से दोनों बच्चियां रात के समय शौचालय के वेंटिलेटर को तोड़कर दीवार फांदते हुए भाग निकलीं।

Open in App

पटना: बिहार के कटिहार में स्थित वृहद आश्रय गृह से दो बच्चियों के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित इस आश्रय गृह से दोनों बच्चियां रात के समय शौचालय के वेंटिलेटर को तोड़कर दीवार फांदते हुए भाग निकलीं। लड़कियों की तलाश की जा रही है। पुलिस छापेमारी जारी है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरार बच्चियों में एक हरियाणा की रहने वाली है। जिसे हाल ही में अररिया से बरामद कर आश्रय गृह भेजा गया था। वहीं दूसरी बच्ची अररिया की ही है, जिसे किशनगंज से रेस्क्यू कर कटिहार स्थित वृहद आश्रय गृह में रखा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियों ने रात में शौचालय जाने का बहाना बनाया और वहीं से वेंटिलेटर तोड़कर बाहर निकल गईं। 

इसके बाद दीवार फांदकर फरार हो गईं। घटना के बाद आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और फरार बच्चियों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर