लाइव न्यूज़ :

असम के बाक्सा में करंट लगने से दो हथिनियों की मौत

By भाषा | Updated: August 21, 2021 11:15 IST

Open in App

असम के बाक्सा जिले में भूटान सीमा के समीप गैरकानूनी तरीके से लगी बिजली की बाड़ों की चपेट में आने से दो हथिनियों की मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना बताबरी वन क्षेत्र के समीप कोरोइबाड़ी इलाके में हुई। दोनों वयस्क हथिनी भोजन की तलाश में भूटान पर्वतीय क्षेत्र से आयी थीं।उन्होंने बताया कि रेशन दाइमरी नाम के व्यक्ति ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। उसने अपनी फसलों की कथित तौर पर रक्षा करने के लिए बिजली की बाड़ें लगायी थीं। घटना की जांच चल रही है।अधिकारी ने बताया, ‘‘दाइमरी को हिरासत में लिया जाएगा और उस पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।’’उन्होंने बताया कि इस साल हाथियों के करंट लगने की यह तीसरी घटना है। गैरकानूनी तरीके से लगायी बिजली की बाड़ के चपेट में आने से अभी तक 13 हाथियों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी