लाइव न्यूज़ :

सीमा विवाद का मुद्दा उठाने पर कर्नाटक के दो उप मुख्यमंत्रियों ने की ठाकरे की आलोचना

By भाषा | Updated: January 31, 2021 19:44 IST

Open in App

बेलगावी, 31 जनवरी सीमा विवाद के मुद्दे को उठाने को लेकर कर्नाटक के दो उप मुख्यमंत्रियों ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना की और कहा कि वह ऐसा गठबंधन सरकार के भीतर चल रहे घमासान से ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हैं।

ठाकरे कर्नाटक स्थित बेलगावी, करवार और निप्पाणी का महाराष्ट्र में विलय के मुद्दे को उठा रहे हैं जहां मराठी भाषी लोगों की अच्छी संख्या है।

उन्होंने हाल ही में मांग की थी कि उच्चतम न्यायालय का फैसला आने से पहले, कर्नाटक के मराठी भाषी क्षेत्रों को संघ शासित क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री गोविन्द करजोल ने कहा कि ठाकरे को याद रखना चाहिए कि जिन छत्रपति शिवाजी महाराज को शिवसेना अपना नायक मानती है और जिनके नाम पर पार्टी का नाम रखा गया है, वह एक ‘ कन्नडिगा’ थे।

करजोल ने कहा, ‘‘ठाकरे को इतिहास की जानकारी नहीं है। शिवाजी के पूर्वज बल्लियप्पा कर्नाटक के गडग जिले के सोरतूर के रहने वाले थे। जब गडग में सूखा पड़ा तब बल्लियप्पा महाराष्ट्र आ गए। शिवाजी इस परिवार की चौथी पीढ़ी थे।’’

उन्होंने कहा कि ठाकरे यह मुद्दा, गठबंधन सरकार में हो रहे आंतरिक घमासान से ध्यान भटकाने के लिए उठा रहे हैं।

इसी प्रकार का बयान देते हुए उप मुख्यमंत्री सी एम लक्ष्मण सवादी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कई मोर्चे पर विफल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई