लाइव न्यूज़ :

अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से दो सगे भाइयों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: March 7, 2021 10:30 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), सात मार्च प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर रानीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस उपाधीक्षक अतुल अंजान त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि टंडवा गाँव के निकट बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पवन सैनी (42) व साहिल सैनी (45) के रूप में की गयी जो सगे भाई हैं। इनके अलावा विजय शुक्ला (28) व आरएन सिंह (25) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी कानपुर के निवासी हैं और वे लोग अकबरपुर जा रहे थे।

पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारत अधिक खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया