लाइव न्यूज़ :

Election 2024: MP की 29 सीट के दो बड़े चेहरे तय, जिनकी रणनीति तय करेगी हार जीत

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: February 23, 2024 14:10 IST

MP की 29 सीट के मुकाबले के दो बडे चेहरे तय। BJP में अमित शाह तो कांग्रेस में अब दिग्विजय होंगे रणनीतिकार। जानिए Loksabha Election पर ये रिपोर्ट।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी कांग्रेस के चाणक्य कहलाने वाले नेता तय कर रहे 29 सीट की रणनीति2024 के चुनावी फ्रेम में दो बड़े चेहरे,अमित शाह-दिग्विजय

एमपी की सियासत में रणनीति के बदले चेहरे

मध्य प्रदेश की राजनीति हर चुनाव में करवट ले रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव को बीजेपी ने सीएम शिवराज के चेहरे पर लड़ा तो कांग्रेस ने कमलनाथ,दिग्विजय,सिंधिया के चेहरों को आगे रख बीजेपी को पछाड़ा, 2019 के लोकसभा चुनाव में सिंधिया दल बदल कर बीजेपी में आ गए और दिग्विजय कमलनाथ की जोड़ी ने चुनाव की रणनीति बनाई। हालांकि कांग्रेस की रणनीति पार्टी के काम नहीं आई और 29 सीटों में से सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई। 2023 का विधानसभा चुनाव बीजेपी ने अमित शाह की रणनीति पर लड़ा। तो कांग्रेस पार्टी ने कमलनाथ- दिग्विजय को आगे रखा। लेकिन इस चुनाव में भी पार्टी को हर का सामना करना पड़ा।

अमित शाह बनाएंगे जीत की रणनीति 

अब बदले हालातों में 2024 के इलेक्शन की बदली तस्वीर सामने है। बीजेपी ने अब एक बार फिर अमित शाह की रणनीति पर 29 सीटों का प्लान बनाना शुरू कर दिया है। शाह के दौरों की शुरुआत 25 फरवरी से हो रही है। जिसमें शाह ग्वालियर भोपाल का दौरा कर पार्टी की रणनीति को तय करेंगे।

कांग्रेस के फ्रेम में अब दिग्विजय-जीतू

तो वहीं मध्य प्रदेश में कमलनाथ के बीजेपी में जाने के कयासों के थमने के बाद अब दिग्विजय सिंह ही कांग्रेस का झंडा उठाए दिखाई दे रहे हैं। कमलनाथ पार्टी की बैठकों में वर्चुअल जुड़ रहे हैं तो दिग्विजय सिंह राजगढ़ ब्यावरा गुना ग्वालियर से लेकर दिल्ली तक में सक्रिय नजर  हैं। आलम यह की प्रदेश कांग्रेस के कमान संभालने वाले जीतू पटवारी दिग्विजय सिंह की रणनीति के भरोसे पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं।

 कुल मिलाकर मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को भाजपा पूरी गंभीरता के साथ ले रही है। हर बूथ में 370 वोट बढ़ाने से लेकर पीएम मोदी और अमित शाह के दौरे प्लान तैयार हो रहे हैं पार्टी ने चुनावी कार्यक्रम के लक्ष्य तय कर दिए हैं। तो वहीं कांग्रेस हार से उबरने की कोशिश में है लेकिन 2018 में तैयार हुई कांग्रेस के कमलनाथ- दिग्विजय और सिंधिया वाली जोड़ी अब दिग्विजय पर सीमित होकर रह गई है। कांग्रेस पार्टी में बड़ा चेहरा दिग्विजय सिंह ही नजर आ रहा है और अब दिग्विजय प्रदेश की नई इकाई के साथ पार्टी में कितनी जान फूक पाते हैं इस पर सब की नजर है।

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshअमित शाहदिग्विजय सिंहDigvijay Singh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर