लाइव न्यूज़ :

हापुड़ में 1.71 लाख मूल्य के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:34 IST

Open in App

हापुड़ (उप्र), 13 दिसंबर जिले के सिंभावली थाने की पुलिस ने नकली नोट छाप कर चलाने वाले गिरोह के कथित दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.71 लाख रुपये मूल्य के 500,200 व 100 की नकली मुद्रा, नोट छापने की मशीन और बाइक बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सिंभावली थाने के प्रभारी राहुल चौधरी ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर ढाना रोड पर अंकुर सोनी पनीर की दुकान के सामने से नकली नोट बनाकर चलाने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्यों को एक लाख 71 हजार 100 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर नकली नोट छापने के उपकरण व बाइक बरामद किये।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अशोक उर्फ बिट्टू निवासी गाजियाबाद और प्रशांत उर्फ विराट निवासी त्रिशूर, केरल के तौर पर की गई है।

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी पिलखुआ में किराए के मकान में रह रहे थे और अशोक पहले भी लूट एवं चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नकली नोट छापकर उन्हें भीड़-भाड़ वाले बाजार में छोटे-छोटे दुकानों पर चलाते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे