लाइव न्यूज़ :

खालिस्तानी कार्यकर्ताओं, गैंगस्टरों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:44 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पंजाब, राजस्थान, झारखंड और राष्ट्रीय राजधानी में खालिस्तानी कार्यकर्ताओं और गैंगस्टरों को कथित तौर पर अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पास से कुल 18 अवैध पिस्तौल और 60 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाले राजेंद्र सिंह बरनाला (22) और बबलू सिंह (30) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खालिस्तानी कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के अवैध हथियार आपूर्तिकर्ताओं के संपर्क में हैं। पुलिस ने बताया कि यह पाया गया कि अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय थे और कट्टरपंथी खालिस्तानी समूह और गैंगस्टर भी इन प्लेटफार्मों का उपयोग करके उनसे हथियार खरीद रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि बरनाला रोहिणी के कराला-बरवाला रोड पर अपने सहयोगी के साथ अपने संपर्कों को अवैध हथियार आपूर्ति करने आएगा। अधिकारी ने बताया कि जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार, पंजाब पुलिस थाने में धमाके का है आरोपी

क्राइम अलर्टअमित शाह के छेड़छाड़ किए गए वीडियो पर दिल्ली पुलिस हुई सख्त, केस दर्ज करके जांच शुरू की

क्राइम अलर्टवरिष्ठ टीवी पत्रकार रजत शर्मा को फोन पर दी गई धमकी, दिल्ली पुलिस से मांगी सुरक्षा

भारतदिल्ली में हथियार तस्कर गिरफ्तार

भारतहवालात के भीतर शराब पीने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस का उपनिरीक्षक निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई