दिल्ली में हथियार तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 3, 2021 10:24 AM2021-09-03T10:24:29+5:302021-09-03T10:24:29+5:30

Arms smuggler arrested in Delhi | दिल्ली में हथियार तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में हथियार तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने अपराधियों ओर नक्सलियों को हथियार एवं गोलाबारूद की आपूर्ति करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। व्यक्ति के पास से पांच पिस्तौल, 200 कारतूस भी बरामद किये गये हैं। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि आरोपी राम किशन सिंह उर्फ मास्टर बिहार में भोजपुर का रहने वाला है। उसे हथियारों की तस्करी करने और उन्हें बिहार, दिल्ली एवं एनसीआर में अपराधियों तथा ओडिशा एवं महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों को आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arms smuggler arrested in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे