लाइव न्यूज़ :

छेड़खानी और महिला को ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 28, 2020 21:00 IST

Open in App

ठाणे, 28 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चलती ट्रेन में एक महिला से छेड़खानी करने और उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कल्याण रेलवे स्टेशन के निरीक्षक वी डी शार्दुल ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को उस समय हुई जब आरोपी लोकल ट्रेन के महिला कोच में चला गया और वहां उनमें से एक ने 21 वर्षीय एक महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला कसारा जा रही थी।

अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे खर्दी और उम्बरमाली स्टेशनों के बीच चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पीड़िता आरोपियों से किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रही और बाद में उसने शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मुलुंद निवासी अमोल जाधव (23) और अमन हिला (19) को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम