लाइव न्यूज़ :

दुबई से भारत लौटने की खुशी में इंडिगो विमान में पी रहे थे शराब; सहयात्रियों के टोकने पर दी गालियां, चालक दल को भी नहीं बख्शा, दो गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2023 10:32 IST

अधिकारियों ने बताया कि यह विमान में किसी यात्री के अनुचित व्यवहार करने की इस साल सातवीं घटना है। इससे पहले, 11 मार्च को एक व्यक्ति को लंदन से मुंबई आ रहे विमान के शौचालय में धूम्रपान करने और उसके आपातकालीन निकास को खोलने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी यात्री एक साल दुबई में काम करने के बाद भारत लौट रहे थे।इसकी खुशी में दोनों शराब पी रहे थे।सहयात्रियों ने शराब पीने पर आपत्ति जताई तो दोनों ने गालियां दी।

मुंबईः दुबई से मुंबई आ रही ‘इंडिगो’ की एक उड़ान में नशे की हालत में चालक दल के सदस्यों और सह यात्रियों को कथित रूप से गाली देने के आरोप में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक,  विमान के मुंबई में उतरने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी एक साल दुबई में काम करने के बाद भारत लौट रहे थे

आरोपी यात्रियों की पहचान जॉन जी डिसूजा (49) और दत्तात्रेय बापरडेकर (47) के रूप में हुई है, जो एक साल दुबई में काम करने के बाद भारत लौट रहे थे। दोनों  कोल्हापुर और पालघर के नालासोपारा के रहने वाले हैं। स्वदेश लौटने की खुशी में दोनों ने आधी-आधी शराब पी जिसे उन्होंने ड्यूटी-फ्री से खरीदा था। हालांकि बाद में उनको जमानत दे दी गई।

सहयात्रियों ने शराब पीने पर आपत्ति जताई तो दोनों ने गालियां दी

सहार पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, जब उनके बगल में बैठे यात्रियों ने उनके लगातार शराब पीने पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने उन्हें गालियां दीं। यही नहीं  बीच-बचाव करने वाले चालक दल के सदस्यों को भी दोनों ने गालियां दी। अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (अन्य लोगों के जीवन व सुरक्षा को खतरे में डालना) और विमानन नियमों की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विमान में किसी यात्री के अनुचित व्यवहार करने की इस साल सातवीं घटना

अधिकारियों ने बताया कि यह विमान में किसी यात्री के अनुचित व्यवहार करने की इस साल सातवीं घटना है। इससे पहले, 11 मार्च को एक व्यक्ति को लंदन से मुंबई आ रहे विमान के शौचालय में धूम्रपान करने और उसके आपातकालीन निकास को खोलने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :इंडिगोIndigo Airlines
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट