लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके के लिए कच्चे माल में निवेश का झांसा देकर ठगने वाले दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 18:59 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर कोविड-19 रोधी टीका बनाने के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराने के वास्ते व्यवसाय में निवेश पर अच्छा लाभ देने का वादा कर एक वरिष्ठ नागरिक से 12.85 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक ने मध्य क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन में 27 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने खुद को लंदन स्थित, कोविड-19 टीका उत्पादन करने वाला व्यवसायी बताते हुए शिकायतकर्ता को ईमेल भेजा।

अधिकारी ने बताया, “उन दोनों ने पीड़ित से कहा कि वे टीके के उत्पादन के लिए भारत से कच्चा माल खरीदने के वास्ते एक एजेंट की तलाश में हैं। शिकायतकर्ता को इसके लिए 60 प्रतिशत कमीशन की पेशकश की गई। पीड़ित को विभिन्न खातों में 12.85 लाख रुपये जमा करने को कहा गया जो उसने किया। इसके बाद उन दोनों ने पीड़ित से संपर्क करना बंद कर दिया तब उसे समझ में आया कि उसे ठग लिया गया है।”

गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान नाइजीरियाई नागरिक पैट्रिक ई. चुकुलुबे (34) और मुजम्मिल पावस्कर (26) के रूप में की गई है। चुकुलुबे वर्तमान में नवी मुंबई के पनवेल में रहता है और पावस्कर खारघर का निवासी है।

अधिकारी ने कहा, “हमने आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, फर्जी नाम वाला एक पासपोर्ट बरामद किया है। हमें यकीन है कि उन्होंने इस तरीके से और भी लोगों को धोखा दिया होगा। उन्होंने इसी प्रकार चेन्नई की एक महिला को 20 लाख रुपये का चूना लगाया। हम जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम