लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद

By भाषा | Updated: October 15, 2021 09:52 IST

Open in App

जम्मू, 15 अक्टूबर जम्मू-कश्मर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित सेना के दो कर्मी शहीद हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार, मेंढर संभाग के नार खास वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक आतंकवाद रोधी अभियान में जेसीओ और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों की ही मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि अभियान अब भी जारी है। जवान का शव मुठभेड़ स्थल से निकाल लिया गया और जेसीओ का शव अभी वहां से निकाला जाना बाकी है। पहाड़ी और जंगली इलाके के कारण अभियान में मुश्किल आ रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि पुंछ में सुरक्षा बलों पर हाल ही में हुए हमले में शामिल आतंकवादी पिछले दो से तीन महीनों से इलाके में मौजूद थे। इस हमले में एक जेसीओ सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे।

राजौरी-पुंछ क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) विवेक गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि आतंकवादियों को घेर लिया गया है। ‘‘ यह समूह दो-तीन महीने से इलाके में मौजूद था।’’

इस साल राजौरी और पुंछ सीमावर्ती जिलों में कई आतंकवाद रोधी अभियान चलाए गए और कई मुठभेड़ हुई हैं।

पुंछ के सुरनकोट इलाके में डेरा की गली (डीकेजी) में 12 अक्टूबर को हुई एक मुठभेड़ में एक जेसीओ सहित पांच सैन्य कर्मी मारे गए थे। वहीं, 12 सितंबर को राजौरी के मंजाकोट के ऊपरी इलाकों में तलाश अभियान के बाद सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया था। 19 अगस्त को राजौरी के थानामंडी इलाके में हुई मुठभेड़ में एक जेसीओ की जान चली गई थी। छह अगस्त को थानामंडी सीमवर्ती इलाके के पास हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद