Twitter Hacked: यूपी सीएमओ के बाद अब UP Govt. और यूपी सूचना विभाग का फैक्ट चेक इंफो अकाउंट हुआ हैक, किए जा रहे लोगों को टैग

By आजाद खान | Published: April 11, 2022 01:44 PM2022-04-11T13:44:43+5:302022-04-11T14:12:03+5:30

उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के फैक्ट चेक इंफो, दोनों ट्विटर अकाउंट के हैक होने की खबर सामने आई है।

Twitter Hack After UP CMO now UP Govt fact check info account UP information department hacked people being tagged | Twitter Hacked: यूपी सीएमओ के बाद अब UP Govt. और यूपी सूचना विभाग का फैक्ट चेक इंफो अकाउंट हुआ हैक, किए जा रहे लोगों को टैग

Twitter Hacked: यूपी सीएमओ के बाद अब UP Govt. और यूपी सूचना विभाग का फैक्ट चेक इंफो अकाउंट हुआ हैक, किए जा रहे लोगों को टैग

Highlightsउत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी हैक हो गया है।इससे पहले यूपी सीएमओ का भी अकाउंट हैक हुआ था। हालांकि अभी तक अकाउंट को रिकवर नहीं किया जा सका है।

लखनऊ: यूपी सीएमओ के ट्विटर अकाउंट के हैक होने के एक दिन बाद ही आज उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक हो गया है। हैक करने के बाद हैकरों ने @UPGovt पर अजीबोगरीब तरीके से लोगों को टैग किए जा रहे हैं। यहीं नहीं उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के फैक्ट चेक इंफो @InfoUPFactCheck ट्विटर हैंडल भी हैक हो गया है। इन दोनों अकाउंट पर लोगों को टैग किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों अकाउंट को रिकवर नहीं किया जा सका है। इसके साथ ही आज पंजाब कांग्रेस का भी ट्विटर अकांउट हैक हो गया है और यह भी अभी तक रिकवर नहीं हो सका है। 

यूपी सीएमओ का ट्विटर अकाउंट भी हुआ था हैक

आपको बता दें कि इससे पहले यूपी सीएमओ का भी ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था जिसके बाद हैकरों ने उस पर रैंडम ट्वीट किया था। हैंकरों ने मौसम विभाग (IMD) और यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के ट्विटर हैंडल को भी निशाना बनाया था और उसे हैक किया था। पिछले कुछ दिनों से देश के नामचीन संस्थानों के ट्विटर हैंडल पर हमला हो रहा है और उन्हें हैक किया जा रहा है। मालूम हो कि यूपी सीएमओ के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद हैकरों ने उस पर टूटोरियल पोस्ट किया था और उसके बाद प्रोफाइल फोटो को भी चेंज किया था। हैकरों ने ट्वीट मे लिखा, 'How to turn your BAYC/MAYC animated on Twitter'

आधे घंटे बाद यूपी सीएमओ का अकाउंट हुआ था रिकवर

यूपी सीएमओ के ट्विटर अकाउंट को रिकवर करने के लिए आधे घंटे लगे थे। हैकरों ने कुछ रैंडम ट्वीट्स का एक थ्रेड भी पोस्ट किया था। हैक के दौरान ही अधिकारिक हैंडल का प्रोफाइल पिक्चर बदल कर एक कार्टूनिस्ट की तस्वीर लगाई गई थी। हालांकि हैकरों के बारें में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। IMD और UGC के हैक अकाउंट में भी इसी से मिलता जुलता पोस्ट किया गया था। 

Web Title: Twitter Hack After UP CMO now UP Govt fact check info account UP information department hacked people being tagged

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे